फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के लिए बनेगी पॉलिसी : डीजीपी

Wed, 25 Nov 2015 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में दोबारा आतंकवाद के पनपने की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं की जांच चल रही है। इसकी जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वे मंगलवार को थाना सदर रोपड़ का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने कहा कि लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात पुलिस अधिकारियों के लिए नई पालिसी बनाई जाएगी। वीआईपी ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की भारी-भरकम फौज को मॉडर्न तकनीक का इस्तेमाल कर कम किया जाएगा। पुलिस थानों में मुलाजिमों की कमी दो-तीन सप्ताह में दूर कर दी जाएगी।

डीजीपी ने कहा कि वह पुलिस थानों की जांच रहे हैं। पुलिस कर्मियों की कमी दूर करने के लिए एसएसपी से बात हो चुकी है। इस दौरान डीजीपी ने सदर थाना रोपड़ के मुलाजिमों के साथ मीटिंग की और मुलाजिमों के साथ साथ लंच किया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसपी वरिंदरपाल सिंह, एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल, एसपी (एच) विपिन चौधरी, डीएसपी हरबीर सिंह अटवाल, एसएचओ गुरमीत सिंह बराड़, सिटी पुलिस के एसएचओ एसपी सिंह लिद्दड़ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें