फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पुलिस ने 21 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए करीब 21 वाहनों के चालान काटे हैं। यह कार्रवाई उन वाहनों के खिलाफ की गई जो नियमों का उल्लंघन करते हुए अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए गए थे, जिससे शहर में यातायात बाधित हो रहा था और जाम की स्थिति पैदा हो रही थी।
विज्ञापन

पुलिस का यह विशेष अभियान रामलीला मैदान और तहसील सड़क क्षेत्र में केंद्रित रहा, जहां लंबे समय से गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के कारण गंभीर ट्रैफिक समस्या बनी हुई थी। ट्रैफिक इंचार्ज अंग्रेज सिंह की अगुवाई में एसडीएम कार्यालय और रामलीला मैदान के बाहर खड़े लगभग 21 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस मौके पर ट्रैफिक एएसआई नरेश कुमार सहित अन्य ट्रैफिक कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें