फिरोजपुर। फिरोजपुर में थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 ग्राम हेरोइन और तीन लाख दस हजार रुपये की ड्रगमनी बरामद की है। पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बाइक पर सवार होकर जलालाबाद से फिरोजपुर आ रहे हैं और हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीरज चावला (वार्ड नंबर-4, जलालाबाद) और अर्शदीप (चक बुधोके, जलालाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद