फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: सर्दी में कमजोर हुआ डेंगू का डंक, मरीजों की संख्या में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। सर्दी का मौसम आते ही डेंगू संक्रमण पर काबू पाया गया है। सिविल अस्पताल में अब लगभग 95 प्रतिशत मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है जिससे सेहत विभाग को राहत मिली है। शुक्रवार को डेंगू ते वार मुहिम के तहत सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने स्लम एरिया में लोगों को जागरूक करने के लिए टीम को रवाना किया। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में डेंगू के 20 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे जबकि अब यह संख्या घटकर 8 से 10 तक रह गई है। हालांकि सेहत विभाग की टीमें अभी भी डेंगू पॉजिटिव मामलों वाले घरों और आसपास के क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर रही हैं। लारवा नष्ट करने के साथ ही जरूरत पड़ने पर लार्विसाइडल और फॉगिंग भी कराई जा रही है। डॉ. बजाज ने बताया कि हर शुक्रवार, डेंगू ते वार अभियान के तहत जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें