फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में पौधे रोपे

Sun, 22 Nov 2015 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की ओर से श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को समर्पित पांच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के दूसरे दिन शनिवार को पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के भक्त पूरन सिंह इको क्लब ने विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए। वाइस चांसलर डॉ. गुरमोहन सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए।

मुख्य मेहमान मनप्रीत सिंह चेयरमैन पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने भी कहा कि हमें कुदरती स्त्रोतों का प्रयोग बहुत संयम के साथ करना चाहिए। बाबा मनजीत सिंह फाउंडर गंगा नर्सरी, डीन अकादमिक मामले डॉ. कंवलजीत सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। स्कूली बच्चों को गुरु नानक देव के जीवन पर आधारित फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. प्रितपाल सिंह, डॉ. जसवीर सिंह मान सिख चिंतक अमेरिका ने पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें