फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने शहीद कैप्टन अश्वनी के परिवार को 10 लाख देने का किया ऐलान

Sun, 22 Nov 2015 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में पिछले दिनों मिशन के दौरान बर्फ की पहाड़ी गिरने कारण शहीद हुए कैप्टन अश्वनी कुमार के घर जाकर उनके पिता अनोखे लाल व अन्य पारिवारिक मेंबरों के साथ दुख सांझा किया।
विज्ञापन


शनिवार को कैप्टन अश्वनी के शांति नगर स्थित घर पहुंचे बादल ने कहा कि कैप्टन अश्वनी का जाना केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों के लिए असहनीय है। देश की सरहदों की रक्षा करने वाले शूरवीरों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

सारा पंजाब और सरकार कैप्टन अश्वनी कुमार के परिवार के साथ खड़े हैं। इस मौके पर सीएम ने शहीद कैप्टन के परिवार को 10 लाख रुपये देने का ऐलान करते हुए मौके पर ही पांच लाख का चेक सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहीद कैप्टन के छोटे भाई की पढ़ाई का खर्चा भी पंजाब सरकार उठाएगी। बादल ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वालों की कुर्बानी का देना नहीं दिया जा सकता है। पर फिर भी सरकार हर समय इस परिवार की मदद के लिए साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें