राजपुरा। राजपुरा-बनूड़ जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ की तरफ से आ रही होंडा सिटी कार को रमेश कुमार निवासी बलटाना चला रहा था। जब वह राजपुरा बुगे इंडिया फैक्टरी के नजदीक पहुंचा तो कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ एक अन्य कार से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक रमेश कुमार गंभीर घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
फोटो30पीटीएल03,03ब : सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार व मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद