फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे पेंशनर्स ने मांगें उठाईं

Sun, 23 Oct 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते पेंशनर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल के नेतृत्व में रोष रैली करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान स्थानीय महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर कचहरी परिसर तक रोष मार्च निकाला और बाद में एसडीएम को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


यूनियन के महासचिव शविंदर सिंह आनंद ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार द्वारा सेवामुक्त कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। महंगाई की किश्त पिछले 23 माह से बकाया है।

किश्त को एकमुश्त देने और केंद्र सरकार की तर्ज पर वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने की मांग की गई। मेडिकल बिलों का भुगतान दीवाली से पहले किया जाए। इस अवसर पर महिंदर कपूर, वीरभान, गुरनाम सिंह, मोहन लाल, इंदरपाल, हंसराज और राम रछपाल हाजिर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें