फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: गंदगी के चलते पतीसा हाउस का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
75 किलो मिल्क केक भी मिला सितंबर से अब तक 18 क्विंटल पनीर और 1800 लीटर दूध जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। त्योहारों के सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान तेज किया है। इसी कड़ी में ताजपुरा स्थित मित्तल पतीसा हाउस का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों के कारण यह कार्रवाई की है।
विभाग ने अगले आदेश तक पतीसा हाउस में कामकाज पर रोक लगाई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि जांच में पतीसा और फैनी तैयार करते समय बेहद गंदगी मिली थी। पतीसे में बेसन की जगह मैदा और नींबू-पीले रंग के इस्तेमाल का संदेह है। दुकान पर 75 किलोग्राम मिल्क केक भी मिला, जिसका कारोबारी सप्लायर और पता नहीं बता सका। विभाग ने अस्वच्छ हालात के चलते प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापक जांच और निर्देश
डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि सितंबर से अब तक 96 खाद्य नमूने लिए गए हैं। विभाग ने करीब 18 क्विंटल पनीर और 1800 लीटर दूध जब्त किया। इसके अलावा 21 हेल्थ सप्लीमेंट उत्पादों पर भी कार्रवाई की गई है। इस दौरान दो लाइसेंस निलंबित कर दो चालान जारी हुए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कारोबारियों को साफ-सफाई और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं से भी मिलावट की सूचना विभाग को देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें