फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पटियाला की साइंस टीचर गगनदीप कौर को मिला स्टेट अवाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शिक्षकों को स्टेट रिसोर्स पर्सन के तौर पर टीचिंग के गुर भी देती हैं गगनदीप कौर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन की साइंस टीचर गगनदीप कौर ने यंग टीचर का स्टेट अवाॅर्ड जीता है। गगनदीप कौर कहती हैं कि वह समाना जैसे ग्रामीण इलाके से हैं। परिवार में ज्यादा कोई पढ़ा-लिखा नहीं था, लेकिन वह यूनिवर्सिटी स्तर तक पहुंची और एमएसई में गोल्ड मेडलिस्ट बनीं। बाद में अपने जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के भविष्य को संवारने का संकल्प लेते हुए शिक्षण के क्षेत्र में आ गईं। आमतौर पर बच्चे साइंस विषय को काफी मुश्किल मानते हैं और इससे काफी डरते हैं, लेकिन गगनदीप कौर के पढ़ाए बच्चों को साइंस से डर नहीं लगता है। गगनदीप कौर बेहद दिलचस्प ढंग से उन्हें पढ़ाती हैं।
विज्ञापन

यही वजह है कि अब तक गगनदीप कौर के पढ़ाए कईं स्टूडेंट्स प्रदेश स्तर के साइंस मुकाबलों में हिस्सा लेकर पुरस्कार जीत चुके हैं। यही नहीं गगनदीप कौर स्टेट रिसोर्स पर्सन के तौर पर नए शिक्षकों को अध्यापन के गुर भी सिखाती हैं। साइंस के टीचरों को इस विषय को दिलचस्प ढंग से पढ़ाने के तरीके बताती हैं। साल 2018 में उन्हें बेस्ट साइंस टीचर रूरल का अवार्ड भी मिल चुका है। पिछले साल 2023 में भी गगनदीप कौर को शिक्षण के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए स्टेट अवार्ड प्राप्त हुआ था। गगनदीप कौर कहती है कि भविष्य के लिए उनका सपना है कि वह अपने स्टूडेंट्स को अच्छी से अच्छी शिक्षा देकर उन्हें जीवन में किसी मुकाम पर पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें