फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में पहली बार दिखाए जाएंगे हवाई जहाजों के करतब

Sat, 31 Oct 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में पहली बार भारत की हवाई फौज की ओर से विशेष एयर शो व हवाई जहाजों के करतब दिखाने का प्रबंध किया गया है। भारतीय फौज के स्थापना दिवस को समर्पित इन समागमों के दौरान चार नवंबर को पटियाला एविएशन क्लब और आर्मी एविएशन की ओर से संगरूर रोड स्थित पटियाला एविएशन क्लब में दोपहर ढाई बजे हवाई जहाजों के करतब दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन


आर्मी एविएशन के अधिकारी मेजर सुदीप सिंह ने बताया कि इस दौरान हवाई फौज के जांबाज अधिकारी हवाई जहाजों और हेलीकाप्टरों के करतब दिखाएंगे। इस दौरान आसमान में हेलीकाप्टरों की ओर से विभिन्न दृश्य बनाने, एयरोमाडल्स, हवाई जहाज से छलांग लगाने, फिक्सड विंग्स जहाज के करतब, पैराशूट व अन्य कई तरह के करतब दिखाए जाएंगे।

इस मौके पर उनके साथ मेजर अंकित भी मौजूद थे। दोनों सेना अधिकारियों ने सभी पटियालवियों को खुला आमंत्रण दिया कि वह भी पटियाला में पहली बार दिखाए जा रहे जहाजी करतबों का आनंद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें