फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में बदलेगी हड्डा रोड़ी की जगह

Fri, 30 Oct 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सरहिंद हड्डा रोडी की जगह नही बदले जाने से नाराज कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने समर्थकों के साथ नैशनल हाईवे पर स्थित हड्डा रोडी के सामने एक घंटा धरना दिया। तहसीलदार से एक सप्ताह के अंदर हड्डा रोड़ी का स्थान बदलने का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


धरने पर बैठे विधायक नागरा ने कहा कि हड्डा रोडी की जगह बदलने के लिए हाईकोर्ट ने बीती 12 जून से नगर काउंसिल सरहिंद को निर्देश दिए थ। उन्होंने काउंसिल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कराकर नई हड्डा रोड़ी वाली जगह पर चारदीवारी, ा नल, गेट और कमरा भी बनवा दिया था।

इसके बाद भी हड्डा रोड़ी का स्थान बदला नहीं गया। विधायक ने हड्डा रोड़ी को शिफ्ट करने के लिए नगर काउंसिल ने दो बार बोली भी रखी। दोनों बार बोली में कोई नहीं आया, क्यों कि यह बोली मिलीभगत के साथ पूरी कर ली गई।
विज्ञापन


धरने की सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुूंचे और एक हफ्ते के अंदर हड्डा रोड़ी का स्थान बदलने आश्वासन दिया। इस पर विधायक ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके किसान खेत मजदूर कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुखराज सिंह राजा, किसान खेत मज़दूर कांग्रेस के महासचिव, बलविंदर सिंह मावी, गुलशन राय बोबी, सुंदर  लाल, सुभाष सूद, गगनदीप सिंह गोरायआ, कुलवंत राठौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें