फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के हत्यारे नौ युवकों को उम्रकैद

Tue, 17 Dec 2013 09:48 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं कक्षा के एक छात्र को कांच की टूटी बोतल घोंपकर हत्या करने के दोषी नौ युवकों को पटियाला की एडिशनल सेशन जज की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


मंगलवार को इस मामले में फैसला देते हुए अदालत ने सभी दोषियों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। वहीं दो आरोपियों को बरी कर दिया गया।

एडवोकेट सतनाम सिंह कलेर के मुताबिक, छह अप्रैल 2010 को गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का दसवीं कक्षा का छात्र अवतार सिंह शेरांवाला गेट से ट्यूशन पढ़ने के बाद बस से अपने घर लौट रहा था।

रास्ते में भादसों में ड्रेन के नजदीक बस को आरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ सुखी, सुखविंदर सिंह उर्फ छोटू, अमरदेव सिंह उर्फ दीपू, तेजिंदर सिंह उर्फ तेजी, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ गग्गी, अमरिंदर सिंह और उनके कुछ साथियों ने बस को रुकवा लिया और अवतार सिंह को बस से उतारकर जमकर मारपीट की और फिर उन्होंने कांच की एक टूटी बोतल अवतार सिंह के गुप्तांग के पास मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


बाद में अवतार सिंह को राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। त्रिपड़ी थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, साजिश रचने व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर किया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी तेजिंदर सिंह का जिस लड़की के साथ अफेयर था, उसने तेजिंदर से कहा था कि अवतार उस पर बुरी नजर रखता है। इससे गुस्साए तेजिंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


केस की सुनवाई के बाद एडिशनल सेशन जज जतिंदर कौर ने सात आरोपियों समेत नौ लोगों को हत्या का दोषी माना और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ-साथ 5-5 हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें