फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला पुलिस ने दिल्ली में किया अंतर राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़

Thu, 05 Dec 2013 10:47 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला पुलिस ने वीरवार को दिल्ली में रहकर विदेशों में सिंथेटिक ड्रग की तस्करी कर रही तीन लोगों को गिरफ्तार कर करोड़ों के एक ओर ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया। जिला पुलिस ने पिछले महीने ही जगदीश भोला को गिरफ्तार कर उसके रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन


आईजीपी (पटियाला जोन) परमजीत सिंह गिल ने बताया कि पुलिस को यह सफलता योजनाबद्ध तरीके से ड्रग नेटवक को पूरी तरह खत्म करने के लिए छेड़ी मुहिम के तहत मिली है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशीले पदार्थों की सप्लाई के स्रोत और वितरण को बेनकाब करने के लिए 14 अक्तूबर से दोहरी जांच योजना शुरू की हुई है। जिला पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्करों से अमृतसर में ज्वाइंट इनटेरोगेशन सेंटर में स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल के अधिकारियों द्वारा गहन पूछताछ की गई।
विज्ञापन


आईजी गिल ने बताया कि दिल्ली स्थित गिरोह का मुख्य सरगना चंद्र लोक निवासी देव बहल है, जो पंजाब पुलिस द्वारा पहले से पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस की नजर में आया।

उसके अलावा नई दिल्ली में सुभाष नगर निवासी राकेश टिंकू और ऊना (हिमाचल प्रदेश) निवासी मोहिंदर जोकि बहल का ड्राइवर है, को भी गिरफ्तार किया गया है।

आईजी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का खुलासा किया है। यह गिरोह एफोड्राइन और सुडो एफोड्राइन जैसे कच्चे रासायनिक पदार्थों से आइस (एम-एमफाइटामाइन) जैसे सिंथेटिक ड्रग तैयार करके पिछले तीन साल से कनाडा समेत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सप्लाई कर रहा था।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि यह गिरोह अब तक तीन बार सिंथेटिक ड्रग की खेप कनाडा भेज चुका है जहां इकबाल सिंह उर्फ पाला नामक व्यक्ति ने इसे रिसीव किया है।

आईजी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पटियाला जिले में मामला दर्ज किया गया है और शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस पार्टियों को नई दिल्ली व अन्य राज्यों में भेजा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।


दिल्ली, हिमाचल में करोड़ो की संपत्ति है मुख्य सरगना की
पुलिस के मुताबिक, देव बहल दिल्ली का प्रभावशाली व्यापारी है। पहले उसकी दवाएं बनाने वाली एक कंपनी थी। नई दिल्ली में उसका एक एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में घर है, जहां उसने निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए हुए हैं।

इसके अलावा बहल का 20 कमरों का एक होटल रायल फार्म व मैरिज पैलेस हिमाचल प्रदेश में भी हैं। रायल फार्म नाम का ही आठ एकड़ का मैरिज पैलेस नई दिल्ली में करनाल रोड पर भी है। वहीं राकेश टिंकू जोकि बहल का साथी है, के पास कपड़े एक्सपोर्ट करने का लाइसेंस है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें