फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला एविएशन क्लब में फ्लाइंग दोबारा शुरू

Tue, 19 May 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर रोड स्थित पटियाला एविएशन क्लब में फ्लाइंग दोबारा शुरू हो गई है। पिछले कुछ समय से क्लब में फ्लाइंग किसी कारण बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश सचिव गुरतेज सिंह ढिल्लों के दखल पर मेंबर राज्यसभा अविनाश राय खन्ना के प्रयासों से फ्लाइंग दोबारा शुरू हो पाई है। क्लब के चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर कैप्टन मलकीत सिंह ने कहा कि यहां दोबारा फ्लाइंग शुरू होने से फ्लाइंग की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

वह अब दोबारा अपनी ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे। बताया कि पटियाला एविएशन में पंजाब के अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, कोलकाता, मुंबई समेत विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी यहां ट्रेनिंग हासिल करने आते थे।
विज्ञापन


ढिल्लों ने बताया कि पटियाला में एरोनाटिक्ल मैंटेनेंस इंजीनियरिंग कालेज (एएमई) बनने जा रहा है, जो देश का एकमात्र ऐसा सरकारी कालेज होगा, जहां विद्यार्थी जहाजों की मरम्मत व फ्लाइंग सीख सकेंगे। 40 करोड़ की लागत से बनने वाले इस कालेज के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से सवा छह करोड़ की पहली किश्त जारी हो चुकी है।

पंजाब स्टेट सिविल एविएशन काउंसिल के अधीन बनने वाले इस कालेज की कुल लागत का 65 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार और 35 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार देगी। पटियाला एविएशन क्लब का रन वे इस समय केवल 3840 फुट लंबा है। इसके छह हजार फुट कराने के लिए केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और मेंबर राज्यसभा अविनाश राय खन्ना के साथ बातचीत की जा चुकी है।
विज्ञापन


 वह जल्द रक्षा मंत्रालय व सिविल एविएशन मंत्रालय के साथ बात करके इसको बड़ा कराएंगे। कहा कि रन वे लंबा होने से पटियाला वासियों को लाभ मिलेगा, वहीं बड़े यात्री जहाज भी पटियाला में उतर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें