फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियालाः आठ विद्यार्थियों समेत 76 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। जिले के सरकारी स्कूलों में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को दो स्कूलों के आठ और विद्यार्थी संक्रमित मिले। दोनों स्कूलों को अगले दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा 68 अन्य लोग पॉजिटिव आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को 76 नए संक्रमित सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 17775 हो गई है। वहीं इस समय एक्टिव केसों की संख्या 718 है। पॉजिटिव 76 नए केसों में पटियाला शहर से 44, नाभा से एक, राजपुरा से पांच, ब्लाक भादसों से तीन, ब्लाक कौली से 9, ब्लाक कालोमाजरा से तीन, ब्लाक शुतराणा से आठ और ब्लाक दूधनसाधां से तीन केस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें