फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर को टक्कर मार बस फुटपाथ से टकराई, एक की मौत, सात घायल

Tue, 08 Dec 2015 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम पटियाला से लुधियाना जा रही एक निजी बस गांव अजनाली के पास एक राहगीर को टक्कर मारते हुए फुटपाथ से टकरा गई। हादसे में राहगीर की मौत हो गई, जबकि बस में यात्रा कर रहे सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिबड़ा कंपनी की बस (पीबी 10 सीएन- 3197) पटियाला से लुधियाना जा रही थी। गांव अजनाली के पास राहगीर नीम बहादुर वासी नेपाल अचानक बस के सामने आ गया। इससे अनियंत्रित हुई बस राहगीर को टक्कर मारते हुए फुटपाथ के साथ टकरा गई।

नीम बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सफर कर रहे रंजीव निवासी खन्ना, रजनी लुधियाना, पूजा, कुलदीप, मोहन लाल, राजकुमार और रणजीत घायल हो गए।

हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। सभी घायलों कोे 108 एंबुलेंस के ईएमटी बलविंदर सिंह और चालक गुरजीत सिंह की सहायता से सिविल अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें