मांगों को लेकर वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की कोठी के समक्ष मेडिकल प्रैक्टिशनरों की भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। हालांकि राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने मेडिकल प्रैक्टिशनरों के नुमाइंदों को अपनी कोठी में बुलाकर उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी सीएम प्रकाश सिंह बादल के साथ मुलाकात कराई जाएगी। इस पर मेडिकल प्रैक्टिशनरों से साफ कहा कि मुलाकात की तारीख मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
भूख हड़ताल के छठे दिन बलाक अहमदगढ़ के मेडिकल प्रैक्टिशनर जगतार सिंह और इकबाल मोहम्मद की अगुवाई में भूख हड़ताल पर बैठे।
इस दौरान मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि उन्हें अभी तक सरकार से झूठे आश्वासन ही मिले हैं। अब वह सरकार के आश्वासनों में नहीं आएंगे और अपने हक लेकर ही रहेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।
उन्होंने कहा कि राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके मसले के समाधान के लिए वे जल्द ही सीएम प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात करवाएंगे। वह मुलाकात की तारीख मिलने तक अपनी भूख हड़ताल को जारी रखेंगे।