पटियाला में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला देहाती की बैठक को संबोधित करतीं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि अब समय आ गया है कि पंजाब की बादल सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया जाए।
इस सरकार से आज पंजाब का हर वर्ग दुखी है। 2017 के विधानसभा चुनावों में लोग कांग्रेस के हक में वोटें डालकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम बनाएं। वह शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला देहाती के प्रधान हरदियाल सिंह कंबोज की अगुवाई में फव्वारा चौक दफ्तर में आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं।
कंबोज ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बनाए प्रोग्राम कांग्रेस लाओ पंजाब बचाओ के तहत पूरे जिले में 108 मीटिंगों का दौर शुरू होगा। जो 26 सितंबर से राजपुरा हलके से शुरू होकर एक नवंबर को शुतराणा हलके में समाप्त होगा। इसके तहत हरेक हलके में 12 मीटिंगें व प्रोग्राम किए जाएंगे।
इन बैठकों में पिछले साढ़े 9 सालों के दौरान अकाली-भाजपा सरकार की नाकामियों व ज्यादतियों से हलके के लोगों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही कांग्रेस की लोक हितैषी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।