फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस मसाला कंपनी ने 300 कर्मचारी हटाए

Fri, 12 Jun 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेस्ले की मोगी फैक्टरी में मैगी नूडल्स उत्पादन बंद होने का असल दिखने लगा है। नेस्ले को मसाला सप्लाई करने वाली पारस स्पाईसिस प्राइवेट लिमिटेड ने 300 कच्चे कर्मियों को हटा दिया है और 400 से अधिक स्थायी कर्मियों के भविष्य पर भी तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


यह कंपनी प्रदेश सरकार को टैक्स के रूप में हर वर्ष तकरीबन 6 करोड़ रुपये अदा कर रही थी। इसके अलावा तकरीबन एक दर्जन आटा मिलों समेत कई दर्जन और यूनिटों में भी कारोबार ठप होने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं।
 
पारस मसाला फैक्टरी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय कुमार महाशा ने बताया कि वह नेस्ले को मैगी नूडल्स आदि के लिए तकरीबन 32 वर्षों से मसाला सप्लाई कर रहे हैं और उनकी कंपनी का तकरीबन 50 प्रतिशत कारोबार नेस्ले से जुड़ा है। उन्हाेंने बताया कि उनके यहां तकरीबन 400 से अधिक स्थायी कर्मियों समेत तकरीबन 800 वर्कर काम करते थे।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि मैगी उत्पादन बंद होने बाद उनकी कंपनी ने मसाला उत्पादन बंद कर दिया और इस काम से जुड़े 300 कर्मियों को हटाना पड़ा। उन्हाेंने बताया कि वह स्थायी कर्मियों के भविष्य को बचाने के लिए ओर कंपनियों से तालमेल कर रहे हैं, नहीं तो उन्हें भी नौकरी से हटाना मजबूरी होगी।

उन्हाेंने बताया कि मसाला कारोबार के साथ सैकड़ों किसानों की खेती भी प्रभावित होगी। उन्हाेंने दावा कि इस बार किसानों ने 300 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में मसाले में इस्तेमाल की जाती चकोरी की फसल बीजी और 50 हजार रुपये प्रति एकड़ से अधिक लाभ कमाया, जबकि किसानों को गेहूं में भारी आर्थिक नुकसान हुआ हैं।

अब मैगी नूडल्स उत्पादन बंद होने से किसानों को भी निराशा का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह दावा किया कि मैगी उत्पादन बंद होने से तकरीबन एक लाख से अधिक लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है।

उन्हाेंने बताया कि मोगा की तकरीबन एक दर्जन आटा मिलों समेत कई दर्जन यूनिट में उत्पादन बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्हाेंने कहा कि वह जल्दी ही दूसरे प्रभावित कारोबारियों से पंजाब सरकार के अलावा केंद्र सरकार तक कारोबार बचाने के लिए पहुंच करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें