फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदला जश्न: पटियाला में लोहड़ी मना रहे थे लोग, हवा की तरह आई कार, मच गई चीख-पुकार, व्यक्ति की मौत

Tue, 14 Jan 2025 08:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पटियाला में लोहड़ी का जश्न पलभर में मातम में बदल गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने  लोहड़ी मना लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में लोहड़ी का जश्न मना रहे लोगों पर एक शख्स ने कार चढ़ा दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना पटियाला की डीएमडब्ल्यू कॉलोनी की है। कॉलोनी के क्वार्टरों में सोमवार रात लोहड़ी मना रहे लोगों पर एक व्यक्ति ने अपनी एंडेवर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में 40 साल के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। इनमें से दो बच्चों व एक बुजुर्ग की हालत ज्यादा खराब होने के कारण इन्हें पटियाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


मौके पर लोगों ने गाड़ी चालक को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी थाना अर्बन एस्टेट से एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि पटियाला की डीएमडब्ल्यू कॉलोनी में टाइप 2 क्वार्टरों में रहने वाले लोग मिलकर सोमवार रात सड़क किनारे लोहड़ी जलाकर त्योहार मना रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे जब सभी चाय पी रहे थे। तभी एक ओवर स्पीड कार ने लोहड़ी मना रहे लोगों अपनी चपेट में ले लिया। फोर्ड एंडेवर चालक ने लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में अतुल कुमार (40) की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। घायलों में बरजिंदर पाल सिंह (57), शानवी (7) और रिशुजीत सिंह (10) है। 
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों से रंजिश रखता था आरोपी गुरप्रीत
पुलिस के मुताबिक आरोपी चालक गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो उसी कॉलोनी का रहने वाला है। गुरप्रीत सिंह अकसर तेज गाड़ी चलाता था, जिसके चलते उसकी कॉलोनी के लोगों के साथ पहले भी कई बार लड़ाई हो चुकी है। इसी के चलते आरोपी गुरप्रीत सिंह कॉलोनी के लोगों से रंजिश रखता था। लोहड़ी की रात गुरप्रीत सिंह ने गुस्से में कॉलोनी के लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नशा किया हुआ था। 

दो बेटियों का पिता था अतुल
डीएमडब्ल्यू कालोनी की रहने वाली सुमन देवी ने बताया कि वह सभी लोग बैठे लोहड़ी की खुशियां मना रहे थे, अचानक कहां से और कब गाड़ी आई, कुछ पता नहीं लगा। सुमन देवी ने बताया कि वारदात में मारा गया अतुल कुमार रेलवे में नौकरी करता था और उसकी दो बेटियां हैं, जिनमें से एक तीन साल की और दूसरी 11 साल की है। वारदात बाद से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें