पटियाला में 1 जनवरी को जिला प्रशासन की तरफ से आपरेशन स्माइल-दो के तहत
विशेष मुहिम शुरू की जा रही है, जो 31 जनवरी तक जारी रहेगी। इसके तहत
गुमशुदा बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलवाया जाएगा।
एडीसी जनरल
मोहिंदरपाल ने बताया कि आपरेशन स्माइल के पहले पड़ाव के तहत पटियाला जिले
में बड़ी सफलता हासिल हुई थी और बड़ी गिनती में बच्चों को उनके वारिसों को
सौंपा गया था। उन्होंने जिले के लोगों को भी अपील की कि वह इस मुहिम के लिए
प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग दें, ताकि गुमशुदा बच्चों को उनके
अभिभावकों से मिलवाया जा सके। यह गृह व न्याय मंत्रालय और सामाजिक सुरक्षा,
स्त्री व बाल विकास विभाग का संयुक्त प्रयास है, ताकि गुमशुदा बच्चों को
तलाश कर उनके अभिभावकों से मिलाया जा सके।
इस मौके पर जिला बाल
सुरक्षा अधिकारी शायना कपूर ने बताया कि इस मुहिम दौरान मिलने वाले बच्चों
का तुरंत मेडिकल कराने के लिए सेहत विभाग की ओर से एक कमेटी का गठन किया
गया है। आल इंडिया पिंगला आश्रम में इन बच्चों को कम समय के लिए रखा जाएगा।
पुलिस की ओर से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रबंध किए जाएंगे। मुहिम तहत
मिलने वाले बच्चों की जानकारी पुलिस विभाग के की ओर से वेबसाइट पर अपलोड की
जाएगी। इसके बाद बच्चों को बाल भलाई कमेटी के पास पेश किया जाएगा।