फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेता पावरकॉम का एक जेई गिरफ्तार, दूसरे के लिए छापे जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने वीरवार को नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते पावरकॉम के एक जेई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। दोनों के खिलाफ ब्यूरो के पटियाला स्थित थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नरिंदर सिंह निवासी गांव बडाली अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी कि वह लोगों के घरों में सोलर सिस्टम लगाने का काम करता है। इनको लगाने के लिए पावरकॉम से फाइल क्लीयर करवानी होती है। लेकिन फाइल क्लीयर करने के एवज में पावरकॉम के सब डिवीजन चौरां जिला फतेहगढ़ साहिब दफ्तर में तैनात दो जेई ईशान बंसल और मोहित गर्ग ने नौ हजार रुपये रिश्वत मांगी है। इस सूचना के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रेड करके मौके से जेई ईशान बंसल को शिकायतकर्ता से नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जबकि अभी दूसरे जेई मोहित गर्ग की गिरफ्तारी बाकी है। इसकी तलाश जारी है। विजिलेंस इंस्पेक्टर प्रीतपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की ओर से इससे पहले भी शिकायतकर्ता नरिंदर सिंह से 9500 रुपये की रिश्वत ली जा चुकी है। यह रिश्वत भी शिकायतकर्ता ने किसी के घर में सोलर सिस्टम लगवाने की फाइल क्लीयर करने के बदले दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें