फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बोरी पोस्त समेत एक काबू

Sat, 19 Oct 2013 11:14 PM IST
अमर उजाला, राजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने गश्त के दौरान कार की तलाशी में दो बोरी पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बोरियों में भरी पोस्त का वजन 52 किलो है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि वह सहायक थानेदार मलकीत सिंह और पुलिस पार्टी गांव गुरुसर के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने तेज रफ्तार इस्टीम कार चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने कार और तेजी से भगाने शुरू कर दी। कुछ दूरी पर जाकर कार पलट गई।

पुलिस ने पीछा कर कार चालक को दबोचा और संदेह के आधार पर कार की तलाशी ली तो उसमें से दो बोरियों में 52 किलो पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कार चालक अंगरेज सिंह निवासी गांव फकरसर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि दोषी को अदालत में पेश किया गया। जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे दो दिन रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें