फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचों-सरपंचों की खाली सीटों पर उपचुनाव आज

Sat, 19 Oct 2013 11:09 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। जिले में ग्राम पंचायतों के सरपंचों व पंचों की खाली पड़ी सीटों पर उप चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। इस संबंध में प्रशासन ने राज्य चुनाव आयोग पंजाब की हिदायतों के मुताबिक सारे प्रबंध पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन

डीसी जीके सिंह ने बताया कि नामांकन वापसी के आखिरी दिन पंचों के 33 व सरपंची के छह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए थे।

इस दौरान 49 पंच और पातड़ां ब्लाक के एक सरपंच का सर्वसम्मति के साथ चुनाव हो गया था। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिन गांवों में सरपंचों व पंचों का उप चुनाव होना है। उनके लिए पोलिंग पार्टियों को आज शाम चुनाव सामग्री देकर रवाना कर दिया गया है। वहां पर सुरक्षा समेत हर तरह के प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

सर्वसम्मति से हुए पंचों और सरपंच का चुनाव होने के बाद शेष गांवों में ब्लाक वाइज पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए थे। इनमें ब्लाक सन्नौर के गांव घियौरा के वार्ड नंबर चार और गांव हरी नगर खेड़की के वार्ड नंबर तीन के उप चुनाव के लिए इन गांवों के सरकारी एलीमेंटरी स्कूलों में पोलिंग केंद्र स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह से ब्लाक राजपुरा के गांव रामनगर के वार्ड नंबर दो में उपचुनाव के लिए एलीमेंटरी स्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा ब्लाक घन्नौर के गांव बठौनियां कलां के वार्ड नंबर एक, दो, तीन, चार और सात समेत गांव चतर नगर के वार्ड नंबर चार के लिए इन गांवों के सरकारी हाई स्कूल में पोलिंग केंद्र बनाए गए हैं।

ब्लाक समाना के गांव बिजलपुर के वार्ड नंबर तीन के पंच के उपचुनाव के लिए सरकारी एलीमेंटरी स्कूल को पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। ब्लाक पातड़ां के गांव रामपुर दुगाल की वार्ड नंबर तीन के उप चुनाव के लिए सरकारी एलीमेंटरी स्कूल व गांव गोपालपुर के सरपंच के उप चुनाव के लिए धर्मशाला में पोलिंग केंद्र स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें