फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना की तर्ज पर राजिंदरा झील में चलेंगी किश्तियां, बनेगा रेस्टोरेंट व काफी हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब सरकार ऐतिहासिक पटियाला शहर को पर्यटन के स्थल के तौर पर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। वर्षों से लावारिस पड़ी शहर की ऐतिहासिक राजिंदरा झील का चंडीगढ़ की सुखना लेक की तरह सौंदर्यीकरण किया जाएगा। झील में सुखना की तरह किश्तियां चलाई जाएंगी। इसके लिए झील के पास वोटिंग क्लब बनेगा और यहां शाकाहारी रेस्टोरेंट और काफी हाउस भी बनाया जाएगा। नगर निगम के कमिश्नर आदित्य उप्पल ने इसकी पुष्टि करते बताया कि करीब तीन करोड़ के इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को एक अच्छा पिकनिक स्पॉट मिल सके। उम्मीद है कि राजिंदरा झील के सौंदर्यीकरण के बाद पटियाला में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वैसे ही पटियाला में और भी कईं विरासती जगहें हैं, जिन्हें लोग झील पर सैर के बाद देख सकेंगे।
विज्ञापन

राजिंदरा झील का इतिहास
राजिंदरा झील को पटियाला शाही परिवार के महाराजा राजिंदरा सिंह की याद में महाराजा भुपिंदर सिंह ने 135 साल पहले बनवाया था, लेकिन पिछले करीब 10 वर्षों से यह झील देखरेख की कमी में बेआबाद है। हालांकि पूर्व की कैप्टन सरकार ने इस झील के सौंदर्यीकरण के लिए इसमें सैर के लिए ट्रैक और झील में लाइटों वाले फव्वारें भी लगवाए और चारों तरफ चारदीवारी भी कराई। प्रोजेक्ट के तहत नहर से पाइपों के जरिये झील में साफ पानी की सप्लाई होनी थी, लेकिन बाद में प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ाया जा सका। हालत यह हैं कि झील में गंदगी पड़ी है और खड़े पानी में मच्छर पैदा होने से आसपास के इलाकों में लोगों को परेशानियां होती हैं। पिछले साल झील में गंदगी के चलते पानी में ऑक्सीजन की कमी होने से बड़ी संख्या में मछलियां भी मर गई थीं। लेकिन अब सरकार ने इस ऐतिहासिक झील को दोबारा से इसकी पहली वाली हालत में लाने के लिए कमर कस ली है। झील में सुखना लेक की तरह किश्तियां चलाई जाएंगी। यहां वोटिंग क्लब बनेगा और आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए रेस्टोरेंट व काफी हाउस भी बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि वोटिंग क्लब चलाने का ठेका प्राइवेट फर्म को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें