फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुने रेट पर बेच रहा था ऑक्सीजन सिलिंडर किट, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड महामारी में जरूरतमंदों की मजबूरी का फायदा उठाकर दोगुनी कीमत पर ऑक्सीजन सिलिंडर बेचने वाले शैंकी सर्जिकल स्टोर मालिक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक फ्लोमीटर (आक्सीजन किट) और 81 हजार रुपये, बिल बुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान जसपिंदर सिंह भाटिया उर्फ शैंकी निवासी ग्रीन लहल कॉलोनी के तौर पर हुई है, जिसका टीवी अस्पताल रोड पर सर्जिकल स्टोर था।
विज्ञापन

एसएसपी विक्रमजीत सिंह दुग्गल ने बताया कि पटियाला पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इस संबंध में सिविल प्रशासन को अवगत कराके ड्रग इंस्पेक्टर रोहित कालड़ा और पटवारी राजकुमार को तफ्तीश में शामिल किया गया। इन सभी की हाजिरी में शैंकी सर्जिकल स्टोर में जांच की गई। इस दौरान आरोपी जसपिंदर सिंह भाटिया उर्फ शैंकी की दुकान के गल्ले से 81 हजार रुपये, एक फ्लोमीटर, स्टॉक रजिस्टर व अन्य कागजात बरामद किए गए। जब स्टॉक रजिस्टर चेक किया तो बरामद फ्लोमीटर की जानकारी दर्ज नहीं थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि इस कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन शामिल था। पड़ताल में सामने आया है कि बरामद बिल बुक में से दो बिल ही कटे थे, बाकी खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें