पटियाला में बालीवुड अभिनेता ओमपुरी के खिलाफ प्रदर्शन करते अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल ने त्रिपड़ी इलाके में संगठन के उपाध्यक्ष मनोज करण की अध्यक्षता में बालीवुड अभिनेता ओमपुरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर ओमपुरी को भारतीय सेना के खिलाफ बोलने पर चूड़ियां भी भेजी गईं। प्रदर्शन में दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लखविंदर सरीन और विभाग प्रमुख संजय सूद विशेष रूप से पहुंचे।
इस मौके पर सरीन ने आरोप लगाया कि ओम पुरी ने शराब पीकर सैनिकों के खिलाफ बोला है। सरीन ने कहा कि भारत को बाहरी लोगों से कम देश के अंदर रहने वालों से ज्यादा खतरा है। संगठन ने ओम पुरी को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी भाषा में सुधार करें अन्यथा जब कभी वह पटियाला आएंगे तो ओम पुरी का विरोध किया जाएगा और घेराव किया जाएगा।