पटियाला में ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए आयोजित रन फार रियो खेलो एंड जियो में हिस्सा लेते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक खिलाड़ियों की हौसलाफजाई के लिए खेल विभाग पंजाब की ओर से शुक्रवार को पोलो ग्राउंड में रन फार रियो खेलो एंड जियो दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह साढ़े छह बजे दौड़ को एडीसी जनरल मोहिंदरपाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में विभिन्न स्कूलों व कालेजों के करीब 600 बच्चे व बच्चियों ने भाग लिया। दो किलोमीटर की दौड़ के बाद बच्चे व बच्चियों के लिए रिफ्रेशमेंट का प्रबंध भी किया गया था।
इस मौके पर मोहिंदरपाल ने कहा कि हर व्यक्ति को हर रोज कम से कम आधा घंटा सैर जरूर करनी चाहिए, चाहे उसकी कोई भी उम्र हो। नौजवानों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और रोज कसरत करनी चाहिए। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी योगराज सिंह, बाक्सिंग कोच हरप्रीत सिंह, वालीबाल कोच हरचंद सिंह, फुटबाल कोट बलवीर चंद, बास्केटबाल कोच कंवलजीत सिंह मौजूद रहे।