फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंटों ने ठगे डेढ़ लाख रुपये, बुजुर्ग ने नहर में कूदकर दी जान

Sat, 27 Apr 2024 02:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

हर्ष कुमार निवासी समाना की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसके पिता बलजिंदर सिंह काम के सिलसिले में 23 अप्रैल को पानीपत गए थे। बाद में वह वापस घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 1.60 लाख की ठगी के शिकार बुजुर्ग ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाना सिटी समाना पुलिस ने मामले में दो ट्रैवल एजेंटों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


हर्ष कुमार निवासी समाना की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसके पिता बलजिंदर सिंह काम के सिलसिले में 23 अप्रैल को पानीपत गए थे। बाद में वह वापस घर नहीं लौटे। इसी बीच 25 अप्रैल को कुरिअर के जरिये एक बंद लिफाफा उन्हें मिला, जिसमें उसके पिता बलजिंदर सिंह ने आरोपी दीपक, प्रदीप बैंसर वीजा ओवरसीज शास्त्री मार्केट जालंधर वाले और क्रेडिट कार्ड की पेमेंट वाले राकी के खिलाफ एक सुसाइड नोट लिखा था। 

आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पिता को वर्क परमिट पर न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 1.60 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में न तो आरोपियों ने बलजिंदर सिंह को विदेश भेजा और न ही मांगने पर पैसे वापस किए। इससे परेशान होकर बलजिंदर सिंह ने समाना में भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें