फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में नेस्ले ने बंद की दूध की सप्लाई

Wed, 24 Jun 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने मैगी नूडल्स पर पाबंदी के बाद बुधवार से शहर में दूध की सप्लाई बंद कर दी है। कंपनी के एक अधिकारी ने दूध की खपत घटने कारण शहर में सप्लाई बंद करने की बात कही है। वहीं पीपीपी किसान विंग का दावा है कि कंपनी ने दूध के नमूने भरे जाने के डर से यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


नेस्ले दूध का आधा लीटर का पैकेट 32 रुपये और अन्य कंपनियों का 21 रुपये में बिक रहा है। अन्य कंपनियों से 22 रुपये लीटर महंगा होने के बाद भी नेस्ले के दूध की भारी मांग थी। भारतीय जागृति मंच ने मीटिंग कर दूध की सप्लाई बंद करने पर नेस्ले प्रबंधकों की निंदा की है।

उन्हाेंने नेस्ले के इस फैसले को लोगों से धोखा करार दिया है। इसके अलावा पीपुल्स पार्टी आफ पंजाब किसान विंग के प्रदेश प्रधान कुलदीप सिंह ढोस की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। मीटिंग में संघर्ष शुरू करने का फैसला लिया गया है। ढोस ने कहा कि बगैर सूचना दिए बगैर दूध की सप्लाई बंद करना लोगों से धोखा है।
विज्ञापन


जिला प्रधान गुरप्रताप सिंह खोसा ने दावा कि प्रदेश सरकार की तरफ से दूध के नमूने भरे जाने के डर से नेस्ले ने दूध की सप्लाई बंद की है। उन्हाेंने कहा कि यदि कंपनी ने दूध का नमूने भरे जाने के डर से सप्लाई बंद की है तो लोगों की नजर में नेस्ले के अन्य खाद्य पदार्थों पर संदेह होने लगेगा।

उन्हाेंने नेस्ले प्रबंधकों को चेतावनी दी कि दूध की सप्लाई शुरू न की गई तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। ढोस ने बताया कि 1961 में इस फैक्टरी लगने समय पर पूर्व मुख्यमंत्री मरहूम प्रताप सिंह कैरो से प्रबंधकों ने स्थानीय लोगों को अच्छा खाद्य पदार्थ बाजार की तुलना में कम भाव देने का वादा किया था।

अब कंपनी इस वादे को तोड़कर किसानों से कम रेट पर दूध खरीद कर धोखा कर रही है। इस मौके पर डॉ. गुरमेल सिंह, उपकार सिंह संघा, नवरीत ढिल्लों, इकबाल डरोली, लक्की संधू, गुलजारा सिंह लोपो, प्रितपाल सिंह संघा, मंगत शर्मा उपस्थित थे।

इसके अलावा डेयरी फार्म मालिक तेज सिंह गांव चन्नूवाला ने दावा किया कि वह अपने फार्म से सीजन में एक हजार से अधिक लीटर गाय का दूध नेस्ले कंपनी को बेचते हैं। उन्हाेंने बताया कि कंपनी की तरफ से तकरीबन 25 रुपये लीटर भाव दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें