फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दोनों सांसदों के लिए कोई चांस नहीं : संजय सिंह

Fri, 04 Sep 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी पंजाब के इंचार्ज संजय सिंह ने कहा है कि आप से निलंबित किए गए पंजाब के दो सांसदों डॉ. धर्मवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा पर फैसला पार्टी हाईकमान की सलाहकार कमेटी पर निर्भर है। वैसे तो पार्टी विरोधी गतिविधियों के बाद दोनों सांसदों के लिए कोई चांस नहीं रह गया है।
विज्ञापन


यह बात दोनों सांसदों को जान लेनी चाहिए कि वे पार्टी से थे, पार्टी उन से नहीं थी। संजय सिंह ने कहा कि दोनों सांसदों के पास कोई जादू की छड़ी नहीं थी कि वह लोकसभा का चुनाव जीत जाते। लोगों ने अकाली-भाजपा से दुखी होकर आप के हक में फतवा दिया जिसका श्रेय अरविंद केजरीवाल को जाता है।

आम आदमी पार्टी की रैली के बाद खास बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि बेशक दोनों सांसदों के निलंबित कर दिया गया है लेकिन इसका पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। नाभा और अमलोह की अनाज मंडियों में एकत्रित हुए भारी जनसमूह ने इस बात का सबूत दे दिया है कि  वह पार्टी के साथ हैं न कि पार्टी विरोधी नेताओं के साथ।
विज्ञापन


दोनों सांसदों के पार्टी से निकालने का असर इन रैलियों पर नहीं पड़ा तो 2017 के विधानसभा चुनावों में कैसे असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में परिवारवाद की राजनीति को खत्म करके पंजाब के लोगों की जरूरतों वाली निष्पक्ष आम आदमी की पार्टी को 2017 में स्थापित करके दिल्ली की तरह नया इतिहास रचेंगे। पार्टी पढ़े लिखे दूरंदेशी सोच वाले लोगों को ही टिकट देगी और एक परिवार से दो सदस्यों को टिकट देना पार्टी के मैनिफेस्टो में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें