पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप की विजेता पीयू की टीम को ट्राफी प्रदान करते वीसी डा. जसपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
मेजबान पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम ने उत्तर क्षेत्रीय इंटरयूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप का दोहरा खिताब जीत लिया। पुरुष और महिला दोनों वर्ग में पीयू की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और चैंपियनिशप जीत ली। इस मौके पर विजेता टीमों को वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने पुरस्कार बांटे।
इस मौके पर उनके साथ पीयू की डायरेक्टर खेल डा. गुरदीप कौर रंधावा मौजूद रहीं। पांच दिवसीय चैंपियनशिप में उत्तरी भारत से पुरुष और महिलाओं की 32 यूनिवर्सिटियों की टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुषों के वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी पहले, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी दूसरे, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाडा तीसरे और दिल्ली यूनिवर्सिटी चौथे स्थान पर रही।
महिलाओं के वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी पहले, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी दूसरे, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा तीसरे और दिल्ली यूनिवर्सिटी चौथे स्थान पर रही। चैंपियन बनी पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीमों के लिए मनिंदर कौर, गगनदीप कौर, बनीता शर्मा, हेमप्रीत कौर, पुरुष वर्ग में प्रदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, प्रिंस, जगमीत सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।