मालेरकोटला में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के सभी कालेजों के नान टीचिंग स्टाफ द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया और समूह स्टाफ एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। केएमआरडी जैन कालेज फार वुमन के नान टीचिंग स्टाफ के सभी सदस्यों ने यूनियन के आदेश पर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की।
इस मौके पर जिला प्रधान राज कुमार गौतम एवं ब्लाक प्रधान सुमन गखड़ ने बताया कि पंजाब सरकार नान टीचिंग स्टाफ की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। इन नान टीचिंग स्टाफ विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा अगर हमारी मांगें नहीं मानीं जाती तो आने वाले चुनावों में सरकार को इसका नतीजा भुगतना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि नान टीचिंग स्टाफ को 01-12-2011 के शोधित ग्रेड दिए जाएं। 01-08-2009 से नई दर से एचआरए और मेडिकल भत्ता दिया जाए, 4-9-14 स्टेपअप दिया जाए। पेंशन एवं ग्रेच्युटी लागू की जाए। पंजाब पे-पैरिटी लागू की जाए।