आम आदमी पार्टी नेत्री नीना मित्तल एसडीएम राजपुरा को ज्ञापन सौंपती हुईं।
- फोटो : PATIALA
आम आदमी पार्टी हलका प्रधान नीना मित्तल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम एसडीएम राजपुरा को मांग पत्र सौंपा। इसमें पिछले दिनों राजपुरा लायंस क्लब में हुए एक प्रोग्राम में शामिल हुए नगर काउंसिल के प्रधान नरिंदर शास्त्री की लापरवाही को उजागर किया। मित्तल ने कहा कि 11 जुलाई को नगर काउंसिल प्रधान नरिंदर शास्त्री की सेहत खराब होने के कारण उन्होंने कोरोना सैंपल दिए, लेकिन उसके बाद लापरवाही करते हुए रविवार को वह लायंस क्लब के प्रोग्राम में शामिल हुए। उस प्रोग्राम में सामाजिक दूरी पर सरकारी हिदायत की पालना नहीं की गई। जिसमें करीब 100 लोग शामिल हुए। उसी दिन शाम को नरिंदर शास्त्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने कहा कि कोई भी पंजाब सरकार का प्रतिनिधि है या कांग्रेस पार्टी का कोई मेंबर है तो उसे दूसरों की जान खतरे में डालने का हक नहीं है। नीना मित्तल ने ईश्वर से अरदास करते हुए कहा कि नरिंदर शास्त्री की सेहत जल्द ठीक हो। लेकिन उन्होंने सरकार और प्रशासन से नरिंदर शास्त्री की इस लापरवाही के के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोई आम आदमी ऐसी लापरवाही करे तो केस दर्ज किया जाता है। कानून सभी के लिए एक बराबर होना चाहिए। इस संबंध में जब नगर कौंसिल के प्रधान नरिंदर शास्त्री से बात करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
इस अवसर पर दिनेश मेहता, मनीष सूद, रजेश कुमार, अनिता रानी, दविंद्र लूथरा, संदीप बावा, इस्लाम अली, मनदीप सराओ आदि के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।