फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में सीएमओ दफ्तर में एनएचएम मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। रेगुलर करने की मांग को लेकर अड़े नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) मुलाजिमों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन में दाखिल हो गई। इस मौके मुलाजिमों ने सिविल सर्जन दफ्तर में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश प्रधान अमरजीत सिंह ने कहा कि एनएचएम मुलाजिम ठेके के आधार पर पिछले करीब 15 सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार की ओर से उन्हें अब तक रेगुलर नहीं किया जा रहा है और न ही रेगुलर के बराबर तनख्वाह दी जा रही है। इसके विपरीत हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, आंध्रप्रदेश की सरकारें राष्ट्रीय सेहत मिशन के मुलाजिमों को पक्का कर चुकी हैं।ॉ
विज्ञापन

पंजाब सरकार की ओर से भी एक्ट 2016 बनाया गया है, जिसमें बराबर काम बराबर तनख्वाह की बात की गई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस एक्ट को मंजूरी भी दे दी गई है, लेकिन आज तक पंजाब सरकार की ओर से इसे लागू नहीं किया गया। इस कारण मुलाजिमों को विभिन्न जगहों पर धरने प्रदर्शन करके सरकार के कानों तक आवाज पहुंचाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि जल्द से जल्द मांगों को मान कर एनएचएम मुलाजिमों को रेगुलर किया जाए वरना मुलाजिमों को आंदोलन को तेज करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें