फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में उतरे नीडल मैन अरुण बजाज, राष्ट्रपति अवार्ड लौटाने की घोषणा की

Sat, 05 Dec 2020 11:03 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला के नीडल मैन कहे जाने वाले अरुण बजाज प्रमाणपत्र दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

'नीडल मैन' के नाम से प्रसिद्ध पटियाला के अरुण बजाज ने भी राष्ट्रपति अवार्ड वापस करने की घोषणा कर दी। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो जरिये अरुण बजाज ने कहा कि वह किसानों के समर्थन में यह कदम उठा रहे हैं। क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार पंजाब के किसानों पर खेती कानून लाद कर जो अन्याय कर रही है, वह उसके पूरी तरह से खिलाफ हैं।

विज्ञापन


अरुण बजाज ने कहा कि वह हिंदू, मुस्लिम या सिख नहीं बल्कि सबसे पहले पंजाबी हैं। ऐसे में वह अपने पंजाबी किसानों साथ अन्याय होते कैसे देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्हें यह पुरस्कार मिला था। यह पुरस्कार उन्हें अपनी मेहनत के बल पर मिला था। अब वह केंद्र से अपने लिए कुछ नहीं चाहते हैं।


जब केंद्र ने पंजाब के किसानों साथ अन्याय किया तो वह केंद्र का दिया अवार्ड कैसे रख सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों को राहत देने की मांग की। उल्लेखनीय है कि अरुण बजाज सिलाई मशीन से तस्वीरें तैयार करते हैं। जिसे देखकर कोई कह नहीं सकता है कि यह धागे से तैयार की गई हैं, ऐसा लगता है कि मानो पेंट व ब्रश से इन्हें बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें