फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के निशाने पर अपनी सरकार : पटियाला में कहा- चार साल में कैप्टन सरकार फेल, लोगों की उम्मीदें भी टूटी

Sat, 17 Apr 2021 01:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

सिद्धू ने कहा कि कैप्टन सरकार को बेअदबी मामले में बनाई गई एसआईटी की रिपोर्ट खुद सार्वजनिक करना चाहिए था। जिससे आरोपियों खिलाफ कार्रवाई होती लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ और एसआईटी ही भंग कर दी गई व उसके प्रमुख अफसर को साइड लाइन कर दिया गया।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए। सिद्धू ने बरसते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार दो मुद्दों पर बनी थी। पहला मुद्दा था कि बहिबल कलां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी और दूसरा पंजाब से नशे को खत्म करना था।

विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि कैप्टन सरकार पिछले चार वर्षों के अपने कार्यकाल में इन दोनों मुद्दों पर फेल हुई है। लोगों ने जिस भरोसे के साथ इस सरकार को चुना था, उसे जीतने में बुरी तरह नाकाम रही है। इस कारण पंजाब सरकार से लोगों की उम्मीदें अब टूट चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें- सिद्धू की सक्रियता बढ़ी : क्या नई पार्टी बनाएंगे 'गुरु', पंजाब में चुनाव से पहले नए समीकरण के संकेत
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि कैप्टन सरकार को बेअदबी मामले में बनाई गई एसआईटी की रिपोर्ट खुद सार्वजनिक करना चाहिए था। जिससे आरोपियों खिलाफ कार्रवाई होती लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ और एसआईटी ही भंग कर दी गई व उसके प्रमुख अफसर को साइड लाइन कर दिया गया।

सिद्धू ने कहा कि गोलीकांड में कौन आरोपी है, यह सब जानते हैं। जब जुर्म व आरोपी पहचाने गए तो नाम क्यों नहीं बता रहे हैं। यह बात समझ से परे है। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने डीजीपी और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की फोन पर हुई बात के बारे में भी सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को बताया था फिर अभी तक इंतजार क्यों हो रहा है?  
विज्ञापन


एसआईटी का मतलब तो लगता है सिट डाउन : सिद्धू
सिद्धू ने कहा कि आज तक सरकारों की ओर से जो भी एसआईटी बनाई गईं, कभी उसका कोई नतीजा नहीं निकला। इन एसआईटी का मतलब तो यह लगता है कि सिट डाउन। सिद्धू ने कहा कि वह हमेशा ही गलत के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब : भगवंत मान बोले- नवजोत सिद्धू आप में शामिल होंगे तो करूंगा स्वागत, सीएम पद पर कही बड़ी बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें