पटेल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी नवदीप सिंह ने सोमवार को बुड्डा दल पब्लिक स्कूल पटियाला में आयोजित एथलेटिक मीट में बेस्ट एथलेटिक का खिताब जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
नवदीप सिंह ने अंडर 16 वर्ग मुकाबले में पहला स्थान हासिल कर यह खिताब जीता है।
इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल दर्शना बतरा ने बताया कि प्रतियोगिता में 77 स्कूल के 1400 एथलीट ने हिस्सा लिया था। यह मुकाबले बाबा बलवीर सिंह की अगुवाई में करवाए गए।