फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेजहत्या का आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार

Wed, 12 Apr 2017 03:07 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
arrested - फोटो : डेमो ‌फोटो
विज्ञापन
हत्या के आरोपी कांस्टेबल को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सुनवाई के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जबकि केस में अन्य दो आरोपी कांस्टेबल की मां और बहन अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरोपी कांस्टेबल जगमितर सिंह अपनी पत्नी जसवीर कौर (25) को दहेज की मांग को लेकर तंग-परेशान करता था। जसवीर कौर के भाई के मुताबिक शादी में उन्होंने डस्टर कार दी थी, लेकिन अब जगमितर सिंह 10 लाख कैश की मांग कर रहा था।

मांग पूरी न होने पर वह उसकी बहन को मायके वालों से फोन पर बात नहीं करने देता था और न ही मायके  जाने देता था। सोमवार को जसवीर कौर के भाई की मंगनी थी, लेकिन जगमितर ने उसे मंगनी में भी नहीं जाने दिया।
विज्ञापन


इससे परेशान होकर जसवीर कौर ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। जगमितर सिंह उस समय घर में था, जबकि उसकी मां मायके गई हुई थी। पुलिस ने मृतक जसवीर कौर के भाई के बयान पर आरोपी कांस्टेबल, उसकी मां व बहन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें