फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मूनक में बाढ़ जैसी स्थिति

Mon, 13 Jul 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मूनक इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। गांव मकोरड़ साहिब, मंडवी, बुशैहरा के खेतों में तीन फीट तक पानी भर गया है, जिससे सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई है। किसानों में रोष है कि इससे निपटने के लिए प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई सहायता मुहैया नहीं करवा जा रही।
विज्ञापन


गांव मंडवी के किसान अमरीक सिंह, गुरनाम सिंह, गोगी सिंह, दविंदर सिंह, जीत सिंह और मलूक सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने क्षेत्र के किसानों की नींद उड़ा रखी है, क्योंकि बारिश के पानी से वजह से निचले इलाकों में करीब 150 एकड़ धान की फसल खराब होने की कगार पर है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें खेतों में भरा बरसात का पानी निकालने के लिए इंजन मुहैया करवाए जाएं ताकि वह अपनी फसल को बर्बाद होने से बचा सकें।
विज्ञापन


उधर, तहसीलदार हरसिमरन सिंह ने कहा कि उन्हें बारिश की वजह से डूबी फसल की कोई जानकारी नहीं है। यदि उनके पास ऐसी कोई जानकारी पहुंची तो किसानों को सहायता मुहैया करवा दी जाएगी। उनके पास पानी निकालने वाले इंजन नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें