फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल किताबी ज्ञान हासिल करने तक सीमित न रहे शिक्षा

Fri, 06 May 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के मोदी कालेज में आयोजित वर्कशाप में मेहमानों को सम्मानित करते प्रिंसिपल डा. खुशविंदर कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुल्तानी मल मोदी कालेज के प्रिंसिपल डा. खुशविंदर कुमार ने कहा कि शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान का माध्यम समझने की बजाय इसको रोजगारोन्मुखी महारत हासिल करने का जरिया बनाने का प्रयास करना चाहिए। आज के दौर में शिक्षा और उद्योग के आपसी तालमेल और सहयोग की जरूरत है। वे शुक्रवार को कालेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से लाइनेक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर आयोजित वर्कशाप को संबोधित कर रहे थे। वर्कशाप के कनवीनर डा. अजीत कुमार ने कहा कि चाहे लाइनेक्स ऑपरेटिंग सिस्टम सर्वरों, मेन फ्रेम और सुपर कंप्यूटर्स के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लीडिंग सिस्टम है, लेकिन व्यक्तिगत कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले इस सिस्टम को बहुत कम इस्तेमाल करते हैं। इसलिए कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वालों को इस सिस्टम के बारे में जागरूक करने की जरूरत है और इस जरूरत को पूरा करना ही इस वर्कशाप का उद्देश्य है। प्रिंसिपल ने अंत में प्रशिक्षार्थियों को सर्टिफिकेट भी बांटे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें