पंजाब के मुख्य चुनाव दफ्तर ने दावों का खंडन किया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी ने दावा किया कि उनका और परिवार का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से गायब है। पंजाब मुख्य चुनाव दफ्तर ने इस दावे को गलत बताया।
दफ्तर ने कहा कि गांधी और उनके परिवार के नाम एसआईआर ड्राफ्ट में शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने बयान को बेबुनियाद बताया। उनके नाम 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज हैं। वे विधानसभा क्षेत्र 115-पटियाला, भाग 98, क्रम संख्या 44 से 48 तक मतदाता के रूप में दर्ज हैं। गांधी ने कहा कि वह वर्ष 2000 से इसी पते पर रह रहे हैं और इसी पते से तीन लोकसभा चुनाव लड़े। उन्होंने नाम दोबारा शामिल कराने के लिए आपत्ति दर्ज कराई है। गांधी ने डीसी-कम-डीईओ कार्यालय में अपने और परिवार के जरूरी दस्तावेज जमा किए।