फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में कमजोर रहा मानसून, कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे अधिक 35.3 डिग्री का पारा फिरोजपुर का दर्ज, बठिंडा का तापमान सामान्य से नीचे रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में रविवार को मानसून कमजोर रहा। इसके चलते कुछ जगहों पर ही हल्की बारिश दर्ज की गई। रविवार को पटियाला में 3.3 एमएम, एसबीएस नगर में 0.7 एमएम, मानसा में 0.6 एमएम व लुधियाना में 3.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। वहीं पंजाब के तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह फिलहाल सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 35.3 डिग्री का तापमान फिरोजपुर का दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। यह भी सामान्य के पास बना है। सबसे कम 23.5 एमएम का तापमान अमृतसर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में भी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री, लुधियाना का 32.7 डिग्री, पटियाला का 33.0, पठानकोट का 32.3 डिग्री, बठिंडा का 34.0 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), गुरदासपुर का 34.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 33.2 डिग्री, बरनाला का 34.4 डिग्री, जालंधर का 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं लुधियाना का न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री, पटियाला का 25.0, पठानकोट का 24.8, पटियाला का 26.8, बरनाला का 25.5, फरीदकोट का 26.0, फाजिल्का का 25.4, फिरोजपुर का 25.5 और जालंधर का 26.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें