फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में मानसून सक्रिय: लुधियाना में झमाझम बरसात से मिली राहत, दो दिन भारी से बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Thu, 30 Jul 2026 07:42 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
लुधियाना में तेज बरसात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। लुधियाना में सुबह हुई तेज बरसात से लोगों को उमस और गरमी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के 12 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन


जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। बुधवार को पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। इससे तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फरीदकोट में सर्वाधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई। अमृतसर में सबसे कम 23.9 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान
बुधवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री, लुधियाना का 34.5 डिग्री और पटियाला का 35.5 डिग्री रहा। पठानकोट में 32.5 डिग्री और बठिंडा में 35.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो लुधियाना में 26.4 डिग्री और पटियाला में 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। बठिंडा का न्यूनतम पारा 28.0 डिग्री और होशियारपुर का 25.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें