फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: मान ने राजपुरा मंडी में धान खरीद का जायजा लिया

Fri, 23 Oct 2026 10:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा - किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजपुरा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार बाद दोपहर राजपुरा की अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मंडी में क्षमता के अनुसार 63 फीसदी धान आ चुका है। मुख्यमंत्री ने आढ़ती एसोसिएशन, शेलर एसोसिएशन, किसानों और ट्रांसपोर्टरों से बात की उन्हें कोई समस्या नहीं मिली।
विज्ञापन

इस बार दाना सूखा है और बासमती का भाव भी बढ़िया मिल रहा है, जिससे किसान खुश हैं। मान ने भरोसा दिलाया कि 24 घंटे के अंदर भुगतान हो रहा है और सीसीएल के पैसे भी आ चुके हैं। शेलर मालिकों की जगह की किल्लत दूर करने के लिए केंद्र से बातचीत जारी है। फसल की सुचारु लिफ्टिंग के लिए विशेष मालगाड़ियां भी चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी हितधारकों के लिए इस बार की दिवाली खुशहाल होगी।
विज्ञापन

फोटो23पीटीएल02- किसानों व आढ़तियों को मिलते व धान की फसल संबंधी किसानों से पूछते सीएम मान व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें