फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह एकड़ गेहूं की फसल राख

Tue, 22 Apr 2014 09:59 PM IST
अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहा नगरी के  तीन गांव बदीनपुर, अंबेमाजरा और लाड़पुर में मंगलवार को 14 एकड़ गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। आग का कारण खेतों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों में स्पार्किंग बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बदीनपुर के सरपंच जगजीत सिंह के खेतों में मंगलवार दोपहर बिजली की तारों से निकली चिंगारी से भयंकर आग लग गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने 11 एकड़ फसल को अपनी चपेट में ले लिया था।

आग से पास खड़ी पांच कनाल नाड़ जल गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। जगजीत सिंह के भाई सतनाम सिंह ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ की फैक्टरियों को बिजली सप्लाई देने वाली इन हाई वोल्टेज तारों के कारण उनके खेतों में तीन साल से आग लग रही है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से भी इसकी शिकायत की गई लेकिन विभाग ने कभी गांव का दौरा नहीं किया। गांव अंबेमाजरा के किसान रणजीत सिंह ने बताया कि आग में उनकी डेढ़ एकड़ फसल और नाड़ी आग की भेंट चढ़ गई।

गांव लाडपुर स्थित शमशपुर में किसान मोहर सिंह की दो एकड़ गेहूं की फसल और तीन कनाल नाड़ जल गई। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर रोष जताते हुए प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें