फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेरकोटला में कई दिन के तनाव के बाद बाजारों में बढ़ी चहलपहल

Tue, 05 Jul 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
ईद की तैयारियों में जुटी महिलाएं खरीदारी करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माह-ए-रमजान के बाद छह या सात जुलाई को खुशियों का पैगाम लेकर आ रही ईद की तैयारियां इन दिनों पंजाब ही नहीं देश भर में चरम पर हैं जबकि कुरान की बेअदबी के बाद कई दिन से तनाव में गुजर रहे मुस्लिम बहुल इस नगर में ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिन में रोजा होने के कारण यहां के बाजारों में रात को काफी चहलपहल देखने को मिल रही है, दुकानदार भी रात 12 बजे तक अपनी दुकानें खुली रख रहे हैं। 
विज्ञापन


ईद के मद्देनजर जहां महिलाएं मेहंदी, मेकअप का सामान, चूड़ियां आदि खरीद रही हैं वहीं युवा नए कपड़े, जूते, घड़ियां आदि खरीदने में व्यस्त हैं। ईद-उल-फितर के इस त्योहार को मीठी ईद भी कहते हैं इसलिए इस ईद पर घरों में अन्य पकवानों के साथ साथ सेवइंयां भी पकाई जाती हैं। अभी से सगे-संबंधियों और मित्रों को मिठाई बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है। ईद के दिन घर के बड़े सदस्य छोटे बच्चों को कुछ न कुछ उपहार भी बांटते हैं जिसे ‘ईदी’ कहा जाता है। 

अमन और भाईचारे का प्रतीक है ईद : मुफ्ती 
मुस्लिम धर्म गुरु और रिटायर्ड मुफ्ती-ए-पंजाब मौलाना फजैल उल रहमान ने अपने संदेश में कहा है कि ईद शुक्रगुजारी, अमन, आपसी भाईचारे और एक दूसरे के काम आने का संदेश देती है।
विज्ञापन


ईद पर नहीं आएंगे सीएम: फरजाना 
मालेरकोटला की अकाली विधायक फरजाना आलम ने बताया कि इस बार भी पंजाब सरकार ईद के त्योहार को राज्यस्तर पर मालेरकोटला में मनाएगी, लेकिन इस बार भी मुख्यमंत्री नहीं आ रहे हैं। उनकी जगह राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा पहुंचेंगे। पिछले साल की सीएम ईद के मौके पर यहां नहीं आए थे। 

रिवायत टूटने लगी है : रजिया सुल्ताना 
दो साल से लगातार ईद पर सीएम के मालेरकोटला नहीं आने पर यहां की पूर्व विधायक रजिया सुल्ताना ने कहा है कि अकालियों के शासन में ईद पर सीएम के मालेरकोटला आने की रिवायत अब टूटने लगी है। आम लोगों को आशा होती है कि उनके मुख्यमंत्री ईद पर आएंगे और मुबारकबाद देंगे जिससे रोजादारों की हौसलाफजाई होती है । 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें