पटियाला। डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन की ओर से शहीदी दिवस व महिला दिवस को समर्पित एक सेमिनार सोमवार शाम पंजाबी यूनिवर्सिटी में करवाया गया। सेमिनार में विशेष तौर पहुंचीं नौदीप कौर ने कहा कि केंद्र सरकार गलत कानून लाकर किसानों व मजदूरों को खत्म करना चाहती है। इसका मरते दम तक विरोध किया जाएगा। वहीं शिव कुमार ने कहा कि सरकारें किसानों, मजदूरों व विद्यार्थी वर्ग पर अत्याचार करके उन्हें डराना चाहती हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा।
पीयू स्टूडेंट नेता मनप्रीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार कोरोना का बहाना बनाकर पंजाबी यूनिवर्सिटी को बंद करने की चालें चल रही है। इसके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि पुलिस की ओर से पीयू के संघर्षरत स्टूडेंट्स को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई जो गलत है। वहीं छात्र नेता मनप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि रविवार देर रात पीयू के बाहर पुल के नीचे खड़े कुछ छात्रों को पुलिस ने थाने ले जाकर पर्चा दर्ज करने का डर दिखाया। बाद में पुलिस ने छात्रों को जबरन ले जाने की कोशिश की। वहां खड़े बाकी साथियों ने इसे नाकाम कर दिया।