फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला के मिलिट्री अस्पताल में कोविड रिस्पेशन सेल और केयर सेंटर खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। जिला स्थित मिलिट्री अस्पताल में पूर्व सैनिकों के लिए कोविड-19 रिस्पेशन सेल और केयर सेंटर खोला गया है। यह चौबीसों घंटे चालू रहेगा। इसके तहत 13 हजार के करीब पूर्व फौजी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

भारतीय फौज के प्रवक्ता ने बताया कि अरावत डिवीजन और मिलिट्री अस्पताल ने ईसीएचएस (एक्स सर्विस मैन कउंट्रीब्यूटी हेल्थ स्कीम) के साथ मिलकर यह सेंटर खोला है। मिलिट्री अस्पताल में कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन, टेस्टिंग और गंभीर रोगियों के इलाज का प्रबंध है, फिर भी अस्पताल मैनेजमेंट ने कोविड के बढ़ते मामलों को देेखते हुए कोविड रिस्पेशन और केयर सेंटर स्थापित किया है।
सेंटर कोविड टेस्ट, इलाज, टीकाकरण के लिए जरूरी मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ अन्य सहायता भी देगा। इसके अलावा सेंटर इमरजेंसी सहायता के लिए एंबुलेंस, स्ट्रेचर, व्हील चेयर और ऑक्सीजन लगे बेड जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करने में भी सहयोग करेगा। साथ ही हेल्थ संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। गौरतलब है कि पटियाला व राजपुरा में कुल सात अस्पताल हैं, जो पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए ईसीएचएस पटियाला साथ सूचीबद्ध हैं। इनमें 39 वेंटीलेटरों समेत 204 बेड उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें